बेगूसराय के भगवानपुर में वृद्ध का लावारिस शव बरामद, नहीं हुई अब तक शिनाख्त

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थाना की पुलिस ने एक वृद्ध का शव लावारिस हालत में बरामद किया है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के महदौली गांव स्थित भाकपा के अंचल कार्यालय के बरामदे पर से पुलिस ने शव को बरामद किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने गुरुवार के भाकपा अंचल कार्यालय के बरामदे पर एक वृद्ध का शव देखा और पुलिस को सूचित किया। शव मिलने की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और ग्रामीण घटनास्थल पर जुटने लगे।

- Sponsored Ads-

मामले की सूचना पर भगवानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगो ने बताया कि मृतक को गांव में भीख मांगते हुए देखा गया था। वहीं पुलिस का भी कहना है कि प्रथम दृष्ट्या प्रतीत होता है कि मृतक भिखारी था जिसकी मौत किसी कारणवश बीती रात भाकपा अंचल कार्यालय के बरामदे पर हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।

भगवानपुर, बेगूसराय से अभिषेक भारती 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article