नालंदा: शीतला मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत, SHO सस्पेंड, एफएसएल की टीम पहुंची,  पूजा के दौरान मची थी अफरा-तफरी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के मधडा गांव स्थित हुई भगदड़ में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी है मरने वालों में आठ लोगों की पहचान हो चुकी है जबकि 9 वे की पहचान की जा रही है।

मारने वाले में सभी महिलाएं शामिल है। मरने वालों में देवंती देवी की क्रिता देवी कांति देवी रीता देवी मालो देवी रेखा देवी आशा देवी गुड़िया देवी शामिल है। इस घटना पर जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख प्रकट किया है। वहीं तत्काल जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम आपदा प्रबंधन के द्वारा मृतक के परिवार को आपदा के तहत 4 लाख और मुख्यमंत्री राहत रिलीफ फंड से दो लोग 2 लाख रुपए सभी मृतक के परिवार को तत्काल दिया जा रहा है। 

नालंदा: शीतला मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत, SHO सस्पेंड, एफएसएल की टीम पहुंची,  पूजा के दौरान मची थी अफरा-तफरी 2एडीएम आपदा ने बताया कि मधडा में पूजा के दौरान मची थी। उसी में जान गवांने वाले मृतक के परिवार को छह छह लाख  रुपए दिया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरा बिहार शरीफ सदर अस्पताल छावनी में तब्दील हो गया। देखते ही देखते 9 घरों की खुशियां माता में तब्दील हो गई।

नालंदा: शीतला मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत, SHO सस्पेंड, एफएसएल की टीम पहुंची,  पूजा के दौरान मची थी अफरा-तफरी 3 मृतक के परिजनों ने थोड़ी देर के लिए अस्पताल में हंगामा भी किया कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार शरीफ अस्पताल में सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वही तनाव की स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस वालों की तैनाती की गई है फिलहाल यहां भी स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article