प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदपुरा के नवसृजित भवन का शुभारंभ, चांदपुरा गांव  के लोगों में काफी खुशी देखने को मिला

DNB BHARAT DESK

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदपुरा के नवसृजित भवन का शुभारंभ, चांदपुरा गांव  के लोगों में काफी खुशी देखने को मिला

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार सरकार के द्वारा बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कवायद लगातार जारी है। और सरकार का लक्ष्य है कि अब सुदूर गांव में भी बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था गरीबों को मिले। इसी कड़ी में बेगूसराय में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदपुरा के नवसृजित भवन का शुभारंभ सदर विधायक कुंदन कुमार सहित सिविल सर्जन प्रमोद कुमार के संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। वहीं स्वास्थ्य कर्मी आशा बहू सहित जनप्रतिनिधि और दूसरे लोग मौजूद थे। वही चांदपुरा गांव में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के बाद लोगों में काफी खुशी देखने को मिला।

- Sponsored Ads-

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदपुरा के नवसृजित भवन का शुभारंभ, चांदपुरा गांव  के लोगों में काफी खुशी देखने को मिला 2

 

इस अवसर पर बेगूसराय के सिविल सर्जन प्रमोद कुमार ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और बिहार सरकार कृत संकल्पित है। उन्होंने बताया कि इस केंद्र पर एक सी एच ओ और दो ए एन एम को प्रतिनियुक्त किया गया है। जिसमें एक एएनएम लगातार अपनी सेवा देंगे वही दूसरे एएनएम का आना जाना लगा रहेगा। उन्होंने बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र पर आने पर मरीजों को स्कैनिंग, कैंसर,ब्लड प्रेशर,डायबिटीज के साथ-साथ अन्य बीमारी की जांच पड़ताल करके उनको मुफ्त दवा उपलब्ध कराई जाएगी उन्होंने बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले 80 से 90% लोगों के स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्या का समाधान यहीं पर हो जाएंगे और बांकी बचे लोगों को सारी सुबिधा बेगूसराय सदर अस्पताल में उपलब्ध कराई जाएगी।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदपुरा के नवसृजित भवन का शुभारंभ, चांदपुरा गांव  के लोगों में काफी खुशी देखने को मिला 3

सिविल सर्जन प्रमोद कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान गांव के अंतिम प्रधान में बैठे लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। जिसका परिणाम अब देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह पर 6 बेड का यह अस्पताल खुला है। और लोगों को यहां पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगा। वहीं इस अवसर पर मौजूद नगर विधायक कुंदन कुमार ने बताया कि यह स्वास्थ्य केंद्र इलाके के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदपुरा के नवसृजित भवन का शुभारंभ, चांदपुरा गांव  के लोगों में काफी खुशी देखने को मिला 4

 

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू )

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article