नालंदा: कड़ी सुरक्षा के बीच सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन, एक पाली में हुई सिपाही भर्ती परीक्षा

DNB Bharat Desk

 

पेपर लीक को लेकर परीक्षार्थियों में डर,25 परीक्षा केंद्रों पर 18110 परीक्षार्थी हो रहे है शामिल

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के नालंदा जिले में आज से सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन शुरू हो गया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए 18,110 से अधिक युवाओं ने इस प्रतिष्ठित पद के लिए अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। बिहार शरीफ में 25 अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है।

- Sponsored Ads-

नालंदा: कड़ी सुरक्षा के बीच सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन, एक पाली में हुई सिपाही भर्ती परीक्षा 2प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस बल के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों की मदद से परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की नकल या धांधली को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला।

लेकिन पेपर लीक को लेकर परीक्षार्थियों में डर का माहौल भी देखा गया।स्टूडेंट्स समय से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा था। उन्होंने बताया कि वे इस परीक्षा के लिए काफी मेहनत की है और उन्हें उम्मीद है कि वे इसमें सफल होंगे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article