कैमूर: एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ 3 बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

कैमूर से एक बड़ी खबर आ रही है जहां मोहनिया अनुमंडल अस्पताल से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाज कराने गए तीन बदमाशों की तलाशी ली तो उनके पास से एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस मिला । कैमूर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों बदमाशों को थाने ले आई।

- Sponsored Ads-

कैमूर: एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ 3 बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार 2मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि तीनों बदमाशों को गुप्त सूचना के आधार पर मोहनिया अनुमंडल अस्पताल से हिरासत में लिया गया है क्योंकि इनके पास से एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है यह लोग भभुआ मैं लड़ाई झगड़ा कर रहे थे

कैमूर: एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ 3 बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार 3तभी इनका  एक साथी घायल हो गया जिसके इलाज के लिए यह मोहनिया अनुमंडल अस्पताल ले आए , तीनों गिरफ्तार बदमाश भभुआ के ही रहने वाले हैं मोहनिया थाने के साथ-साथ उनके ऊपर भभुआ थाने में भी एफआईआर दर्ज हुआ है ।

कैमर संवाददाता देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article