बेगूसराय गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवकों ने अपनी 21सुत्री मांगो को लेकर दिया एक दिवसीय धरना, सरकार के खिलाफ आन्दोलन की दी चेतावनी

DNB Bharat Desk

 

धरना में बड़ी संख्या में होमगार्ड के जवान शामील हुए

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक  के द्वारा अपनी लंबित 21 सूत्री मांगों के समर्थन में शहर के हडताली चौक पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में होमगार्ड के जवान शामील हुए। इनकी मुख्य मांगे मृत्यु उपरांत दस लाख मुआवजा, महंगाई को देखते हुए मानदेय की बढ़ोतरी, बिहार पुलिस और बीएमपी की तरह अन्य सुविधा देने की मांग शामिल है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवकों ने अपनी 21सुत्री मांगो को लेकर दिया एक दिवसीय धरना, सरकार के खिलाफ आन्दोलन की दी चेतावनी 2इसके अलावा बिहटा मे मौजुद होमगार्ड की जमीन को अग्नि शमन विभाग से वापस लेने की है। धरना के संबंध में जिला अध्यक्ष अरुण राय  ने बताया की आज का उनका धरना राज्यस्तरीय है। जिसमे मुख्यरूप से मांझी जी के मुख्यमंत्री रहते हुए जिन मांगों को माना गया था उसे लागू करना, महंगाई को देखते हुए मानदेय बढ़ाना, मृत्यु उपरांत चार लाख की जगह दस लाख मुआबजा देना, बिहार पुलिस और बीएमपी पुलिस की तरह सुबिधा प्रदान करना शामिल है।

बेगूसराय गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवकों ने अपनी 21सुत्री मांगो को लेकर दिया एक दिवसीय धरना, सरकार के खिलाफ आन्दोलन की दी चेतावनी 3जिला अध्यक्ष ने बताया की वो बिहार पुलिस के कंधा से कंधा मिलाकर काम करती है बाबजूद उसके अनलोगी के साथ दोहरी नीति अपनाई जा रही है। अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो राज्य और केंद्र कमिटी के आहवान पर समय समय पर आंदोलन करती रहेंगी।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article