परीक्षा में बेहतर रैंक लाने वाले 4 छात्रों को किया गया सम्मानित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद 2024 की परीक्षा में बेहतर रैंक से सफल 4 छात्रों का सम्मान बीहट में किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में एकेडमी के वर्ष 2023-24 के 10 वीं पास छात्र बीहट इब्राहिमपुर टोला निवासी मनोज कुमार के पुत्र प्रिंस कुमार को 802 वें रैंक, बीहट शिव स्थान निवासी रामाशीष दास के पुत्र रोहन कुमार को 4842 रैंक के लिए सम्मानित किया गया।

- Sponsored Ads-

जगतपुरा सुधीर सिंह के पुत्र अमृत राज को 617 वें रैंक और चकबल्ली निवासी रामप्रवेश कुमार के पुत्र अंकित अनुराग को 2375 वें रैंक के लिए अंगवस्त्र और पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दरभंगा में पदस्थापित बीडीओ शेफाली ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कठिन मेहनत ही मंजिल को पाती है। अगर लक्ष्य को केंद्रित करके पाठ्यक्रम को ध्यान में रखकर मेहनत होता है तो सफलता मिलनी है।

इस अवसर पर प्राचार्य डी पांडेय, रामजी झा, एस मिश्रा, शीतल कुमारी, अमित कुमार, श्रवण कुमार, राम नन्दन सिंह, अंशु कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

बरौनी, बेगूसराय से धर्मवीर कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article