एसएसबी पटना ने शहीद किशोर कुणाल को पुष्पार्पण कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

DNB Bharat

एसएसबी पटना ने शहीद किशोर कुणाल को पुष्पार्पण कर नम आँखों से दी श्रद्धांजलि

डीएनबी भारत डेस्क 

सीमान्त मुख्यालय पटना तथा 40वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पटना के बलकर्मियों तथा परिवार सहित स्थानीय निवासियों द्वारा किशोर कुणाल पार्क (कंकड़बाग़), पटना में शुक्रवार (26.7.24) को शहीद किशोर कुणाल, सहायक कमांडेंट,सशस्त्र सीमा बल को पुष्पार्पण कर नम आँखों से श्रद्धांजलि दी गयी ।

- Sponsored Ads-

शहीद अधिकारी किशोर कुणाल ने 26 जुलाई 2010 को 15वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बोंगाईगाँव (असम) में पानबाड़ी नामक स्थान पर पेट्रोलिंग के दौरान एन.डी.एफ.बी. के उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। वे पटना जिला के निवासी थे।

इस कार्यक्रम में स्मृति परेड के द्वारा शहीद किशोर कुणाल को सलामी देकर सम्मान दिया गया। इस अवसर पर पंकज कुमार दाराद (भा. पु. से.), महानिरीक्षक, सशस्त्र सीमा बल सीमान्त पटना, के. सी. विक्रम (उप-महानिरीक्षक), के. रंजीत (उप-महानिरीक्षक), एच. जितेन सिंह (उप-महानिरीक्षक), तथा अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में शहीद किशोर कुणाल के माता-पिता तथा परिवार के सदस्य भी शामिल हुए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article