अवकाश प्राप्त पंचायत सचिव का निधन, लोगो ने जताया शोक

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय/खोदावंदपुर-रोसड़ा प्रखंड से अवकाश प्राप्त पंचायत सचिव ,खोदाबंदपुर प्रखंड अंतर्गत। दौलतपुर पंचायत के चल की निवासी 89 वर्षीय पूरन पासवान का निधन रविवार की देर रात उनके आवास पर हो गया । स्वर्गीय  पासवान एक कर्तव्य परायणकर्मचारी के साथ-साथ नेक दिल इंसान थे ।

- Sponsored Ads-

उनके निधन का समाचार सुनकर डॉक्टर सतीश प्रसाद सिंह मुखिया उमा चौधरी पूर्व मुखिया रामजीवन महतो वावू प्रसाद यादव पूर्व मुखिया नरेश पासवान पैक्स अध्यक्ष संजीव पासवान ,भारत भूषण उर्फ दीपक , राम गुलजार महतो, अरुण कुमार मिश्रा, रामकृष्ण पोद्दार, राज नारायण चौधरी, गोपाल पासवानसहित बड़ी संख्या में चाहने वाले उनके आवास पर पहुंचकर शव का अंतिम दर्शन किया और  पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

स्वर्गीय पासवान अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया। मुखाग्नि। इन के  बड़े  शिक्षक पुत्र शिवदानी पासवान ने दिया। मौके पर सैकड़ो की संख्या में उनके चाहने वाले मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article