बेगूसराय में ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवक को कुचला, गंभीर हालत में दोनों युवक इलाजरत

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के लाखो थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल टैक्स स्थित एनएच 31 के समीप की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक को कुचल दिया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

- Sponsored Ads-

घटना लाखो थाना क्षेत्र के टोल टैक्स स्थित एनएच 31 के समीप की है। घायल दोनों युवक की पहचान आसींद थाना क्षेत्र के रहने वाले ललित यादव का पुत्र गोलू कुमार एवं बाढ़ निवासी रामबालक प्रसाद यादव का पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है। आपस में दोनों रिश्ते में साले और बहनोई है।

परिजनों ने बताया कि गोलू और विकास एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बलिया तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गया था। उन्होंने बताया कि तिलक समारोह में शामिल होकर अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर दोनों घर वापस लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टोल टैक्स के पास जबरदस्त मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अवस्था में पुलिस ने दोनों को घटनास्थल से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस के माध्यम से जानकारी मिली कि गोलू और विकास सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ है। फिलहाल दोनों युवक का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article