जहरीली शराब से बेगूसराय में एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती, बिना पोस्टमार्टम ही शव का कर दिया गया अंतिम संस्कार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

शराबबंदी वाले बिहार में अवैध रूप से शराब का कारोबार और सेवन का नमूना आजकल दिखाई दे रहा है। एक तरफ जहां सारण में 50 से अधिक लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो गई वहीं सीवान से भी पांच लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। सारण और सीवान के बाद अब बेगूसराय से भी जहरीली शराब से मौत का मामला सामने आया है। वहीं बेगूसराय में एक युवक की तबियत गंभीर स्थिति में है जिनका इलाज जारी है।

- Sponsored Ads-

बताया जाता है कि बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार वार्ड 24 में बीती रात जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। मृतक की पहचान चंद्र कुमार पोद्दार के पुत्र घनश्याम पोद्दार के रूप में की गई है जबकि बीमार युवक की पहचान मृतक का चचेरा भाई संदीप पोद्दार है। परिजनों ने बताया कि दोनों भाई बीती रात साथ में ही शराब पी और घर में सो गया। अचानक देर रात दोनो की तबियत बिगड़ी और एक युवक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है।

 

वहीं मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है कि जहरीली शराब से मौत के बावजूद बिना पोस्टमार्टम के ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके बाद लोगों में चर्चा जोरों पर है कि पुलिस मामले की लीपापोती में लगी हुई है। हालांकि अभी जहरीली शराब से मौत की पुष्टि प्रशासनिक स्तर पर नहीं की गई है लेकिन परिजनों का साफ साफ कहना है कि शराब पीने से ही मौत हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article