पिछले दिनों बछवाड़ा में बरामद शव मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, ससुराल वालों ने…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों बरामद एक युवक का शव मामले मे बेगूसराय के एसपी ने बड़ा खुलासा किया है। मामले में जहां स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन प्रथमदृष्टया इसे हत्या मान रही थी वहीं जांच के बाद यह पूरा मामला आत्महत्या का निकला। मामले में साक्ष्य छुपाने के आरोप में ससुराल पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

- Sponsored Ads-

बताते चलें की पिछले दिनों बछवाड़ा थाना क्षेत्र में गड्ढे में एक शव बरामद हुआ था जिसके उसके चेहरे पर तेजाब डालकर जलाने की बात सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस जाँच मे यह पूरा मामला आत्महत्या का निकला।

दरअसल बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के सुरो वार्ड 13 मे पिछले 13 जून को गड्ढे से एक शव बरामद किया गया था। शव बरामद होते हैं इलाके में सनसनी फैल गई थी। परिवार के लोग इसे पीट-पीटकर हत्या के बाद उसके चेहरे पर तेजाब डालने की बात कही थी। बाद में पुलिस जांच में यह पूरा मामला ही गलत साबित हुआ।  इस मामले में बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया की पति-पत्नी के विवाद में युवक ने ससुराल में ही आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद फंसने के डर से ससुराल वालों ने इसे गड्ढे मे फेक दिया था।

मृतक की पहचान सुरो वार्ड 13 सहनी टोला निवासी फूलचंद सहनी के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की थी। वही इस मामले में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के सुरो गांव के रहने वाले बिंदेश्वरी सहनी और किशन सहनी के रूप में हुई है।

बछवाड़ा, बेगूसराय से सुजीत कुमार 

Share This Article