सरकारी स्कूल के बच्चे एवं शिक्षक आंख लाल होने वाली बीमारी से हैं परेशान, स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं की जा रही कोई व्यवस्था

DNB Bharat

शिक्षक नेता अविनाश शास्त्री ने बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सांसद प्रतिनिधि सह अधिवक्ता अमरेन्द्र कुमार अमर ने सरकारी स्तर हरसंभव मदद का दिया आश्वासन।

डीएनबी भारत डेस्क 

आंखों के लाल होने की बीमारी वर्तमान समय में तेजी से फैल रहा। खासकर स्कूली बच्चे इसके प्रकोप से ज्यादा परेशान हैं और इस कारण सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को आंख लाल होने के संक्रमण से खासे परेशान हैं। हलांकी इस मामले में नीजी विद्यालय एवं केन्द्रीय विद्यालय संस्थान के द्वारा नाकाफी सर्तकता के उपाय बरते जा रहे हैं। लेकिन सरकारी विद्यालय के छात्र छात्राएं एवं शिक्षक के सामने ससमय ड्यूटी के आलावे कोई उपाय नहीं है।

- Sponsored Ads-

सरकारी स्कूल के बच्चे एवं शिक्षक आंख लाल होने वाली बीमारी से हैं परेशान, स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं की जा रही कोई व्यवस्था 2

बताते चलें कि इन दिनों लोगों की आंख लाल होने की बीमारी बड़ी तेजी के साथ फैलने लगी है जिसको लेकर राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर जागरूकता के लिए अखबारों में विज्ञापन निकालना शुरू कर दिया है और लोगों से यह आग्रह किया है कि आम लोग इससे सावधानी बरतन  हुए कैसे निजात पा सकते हैं। एक तरफ जहां केंद्रीय विद्यालय वैसे छात्रों को वैसे छात्रों को अभिभावक के साथ घर वापस करने का मुहिम शुरू कर दी है।

सरकारी स्कूल के बच्चे एवं शिक्षक आंख लाल होने वाली बीमारी से हैं परेशान, स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं की जा रही कोई व्यवस्था 3

दूसरी ओर बिहार के सरकारी विद्यालयों में अभी भी इस प्रकार का कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। माध्यमिक विद्यालयों में प्रथम शाब्दिक परीक्षा का संचालन हो रहा है जिस कारण छात्रों की उपस्थिति काफी बड़ी हुई है दूसरी ओर शिक्षा विभाग के द्वारा निर्देश जारी होने के बाद शिक्षकों के साथ छात्रों की संख्या भी काफी बड़ी है लेकिन इसके साथ साथ आंखों के बढ़ने वाले संक्रमण का भी खतरा बढ़ गया है।

माध्यमिक शिक्षक संघ शैक्षणिक परिषद के जिला संयोजक अविनाश शास्त्री ने बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर से बात करते हुए संपूर्ण जिले में वैसे छात्र एवं लोगों को चिन्हित करते हुए अलग रहन सहन तथा सरकारी अस्पताल के माध्यम से निशुल्क आई ड्रॉप वितरण करवाने की व्यवस्था शुरू करने की मांग की है।

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक सह प्रखंड सचिव रवि कुमार ने बताया कि विगत तीन-चार दिनों में छात्रों के बीच आंखों का लाल होने की बिमारी काफी तेजी से बढ़ा है। विद्यालय के कई शिक्षक भी इस रोग के प्रभाव में आ चुके हैं परंतु विभागीय आदेश नहीं होने के कारण इन छात्र या शिक्षकों को किसी प्रकार का अवकाश नहीं दिया जा रहा है जिस कारण संक्रमण बढ़ने का खतरा अधिक है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article