बिहार शरीफ के वार्ड संख्या 50 और 51 में बिजली के कारण पिछले एक सप्ताह से हुई पानी की किल्लत, जनरेटर के सहारे की जा रही है पानी की सप्लाई

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार शरीफ के दक्षिण-पूर्वी छोर पर बसे वार्ड नं. 50 और 51 के भट बीघा मोहल्ले में पिछले एक सप्ताह से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। बारिश के बाद तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने मोहल्लेवासियों की परेशानी को और बढ़ा दिया है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पहले बारिश के दौरान हुए वज्रपात के कारण मोहल्ले का ट्रांसफार्मर जल गया था।

- Sponsored Ads-

बिहार शरीफ के वार्ड संख्या 50 और 51 में बिजली के कारण पिछले एक सप्ताह से हुई पानी की किल्लत, जनरेटर के सहारे की जा रही है पानी की सप्लाई 2 जिसके कारण पूरे मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली गुल होने से ट्यूबवेल पंप नहीं चल पा रहे हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस समस्या से निपटने के लिए मोहल्लेवासियों ने मिलकर चंदा इकट्ठा कर जनरेटर का इंतजाम किया है। जनरेटर के सहारे ट्यूबवेल चलाकर लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं। मोहल्ले में करीब 50-55 घर हैं जिनमें 300-350 लोग रहते हैं।

बिहार शरीफ के वार्ड संख्या 50 और 51 में बिजली के कारण पिछले एक सप्ताह से हुई पानी की किल्लत, जनरेटर के सहारे की जा रही है पानी की सप्लाई 3बिजली नहीं रहने से इन लोगों को कई अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के कारण लोगों को रात में भी सोना मुश्किल हो रहा है। मोहल्ले वासियों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे लोग सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

बिहार शरीफ के वार्ड संख्या 50 और 51 में बिजली के कारण पिछले एक सप्ताह से हुई पानी की किल्लत, जनरेटर के सहारे की जा रही है पानी की सप्लाई 4बिहार शरीफ ग्रामीण विद्युत डिविजन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रूपक कुमार ने बताया कि 3 दिन पहले दूसरा ट्रांसफर लगाया गया था। परंतु, उसमें भी तकनीकी गड़बड़ी आ गई है। आज ट्रांसफॉर्मर लगाकर प्रभावित एरिया में बिजली बहाल कर दी जाएगी।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article