डीएम बेगूसराय की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक

DNB Bharat

 

जिलाधिकारी बेगूसराय रोशन कुशवाहा ने खाद्यान्न उठाव सहित अन्य संबंधित मामलों की समीक्षा की एवं जन वितरण प्रणाली से संबंधित कार्यों को पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुचारू संपादन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएनबी भारत डेस्क 

जिलाधिकारी बेगूसराय ने रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को कारगिल विजय सभा भवन में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। इस अवसर पर डीएम बेगूसराय ने मुख्य परिवहन अभिकर्ता द्वारा भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से उठाव, डोर स्टेप डिलीवरी अभिकर्ता द्वारा राज्य खाद्य निगम के गोदाम से खाद्यान्न उठाव एवं वितरण स्थिति, राशन कार्ड सत्यापन एवं अपात्र लाभुकों का राशन कार्ड रद्द करने, ऑनलाईन राशन कार्ड निर्गमन, आधार सीडिंग, आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत व्यवसायिक प्रतिष्ठान में छापेमारी, जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं का निरीक्षण, मुख्य परिवहन अभिकर्ता एवं डोर स्टेप डिलेवरी अभिकर्ता द्वारा खाद्यान्न उठाव सहित अन्य संबंधित मामलों की समीक्षा की गई तथा जन वितरण प्रणाली से संबंधित कार्यों को पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुचारू संपादन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

- Sponsored Ads-

समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने फरवरी, 2023 एवं मार्च, 2023 संदर्भ में एनएफएसए अंतर्गत कुल उपलब्ध आवंटन के विरुद्ध मुख्य परिवहन अभिकर्ताओं द्वारा भारतीय खाद्य निगम एवं डोर स्टेप डिलेवरी अभिकर्ताओं द्वारा राज्य खाद्य निगम के गोदाम में खाद्यान्न की उपलब्धता के बावजूद अपेक्षित मात्रा में उठाव नहीं होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अभिकर्ताओं एवं डीएम (एसएफसी) को यथाशीघ्र शत-प्रतिशत खाद्यान्न उठाव का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया ताकि लाभुकों को ससमय खाद्यान्न वितरित किया जा सके।इसी क्रम में उन्होंने मुख्य परिवहन अभिकर्ताओं तथा डोर स्टेप डिलेवरी अभिकर्ताओं सहित को अपनी कार्यशैली में सुधार करने, निर्धारित संख्या में वाहन तथा पर्याप्त संख्या में श्रमिकों का उपयोग करते हुए लंबित कार्यो को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान राशन कार्ड रद्द , राशन कार्ड से नाम विलोपित करने, राशन कार्ड निर्गमन, संशोधन, रद्दीकरण हेतु प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने ट्रांजिट नहीं होने वाले कार्ड को चिन्हित करते हुए सत्यापन प्रक्रिया के उपरांत ऐसे कार्डधारकों एवं चिन्हित अपात्र लाभुकों का विभागीय निर्देश के आलोक में राशन कार्ड रद्द करने का निर्देश दिया। इसी कड़ी में उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी को अनुमान्य संख्या के अनुरूप गंभीरता से संबंधित जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया तथा अनियमितता पाए जाने की स्थिति में समुचित साक्ष्य इकट्ठा करते हुए अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने फरवरी, 2023 में बेगूसराय, वीरपुर, चेरियाबरियारपुर एवं गढ़पुरा में राशन कार्ड संबंधी कम आवेदन प्राप्ति पर भी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया।

इससे पूर्व जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा सूचित किया गया कि मुख्य परिवहन अभिकर्ता द्वारा भारतीय खाद्य निगम से एनएफएसए अंतर्गत माह फरवरी, 2023 एवं मार्च, 2023 हेतु क्रमशः 34.01 प्रतिशत तथा 9.18 प्रतिशत अनाज का उठाव किया गया है। इसी प्रकार डोर स्टेप डिलीवरी अभिकर्ता द्वारा राज्य खाद्य निगम के गोदाम से एनएफएसए अंतर्गत माह फरवरी, 2023 तथा मार्च, 2023 हेतु क्रमशः 38.50 प्रतिशत एवं 35.85 प्रतिशत अनाज का उठाव किया गया है। इसी क्रम में उन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-23 में आवश्यक वस्तु अधिनियम अंतर्गत व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में की गई छापेमारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस अब तक कुल 108 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई लगभग 7.5 क्विंटल चावल जब्त किया गया तथा संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि विगत माह तक कुल 19 जन वितरण प्रणाली दुकानों का लाइसेंस रद्द किया गया है। जिला जन संपर्क पदाधिकारी इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सोमनाथ उउसिंह, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article