नालंदा : अवैध संबंध के विरोध में पति से विवाद के बाद महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या

DNB Bharat Desk

 

बेन थाना इलाके के कोलुआ गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

बेन थाना इलाके के कोलुआ गांव में पति के अवैध संबंध से आहत एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का धर्मवीर कुमार की 24 वर्षीय पत्नी आशा कुमारी है । परिजन ने बताया कि पति के अवैध संबंध का वह बार-बार विरोध करती थी। इसी को लेकर आए दिन दोनों के बीच कहा सुनी हुआ करता था । महिला बार-बार अपने बच्चों के भविष्य का हवाला देकर दूसरी युवती से रिश्ता तोड़ने का दबाव थी ।

- Sponsored Ads-

नालंदा : अवैध संबंध के विरोध में पति से विवाद के बाद महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या 2मगर वह नहीं मान रहा था। शनिवार की  शाम दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ । इसके बाद पति बाहर चला गया इसी दौरान वह घर में रखें कीटनाशक दवा खा ली । घर के अन्य सदस्य जब उसके कमरे में गए तो वह बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी थी ।

नालंदा : अवैध संबंध के विरोध में पति से विवाद के बाद महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या 3उसके बाद इलाज के लिए सिलाव निजी क्लीनिक ले गए गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विकेश कुमार ने बताया कि पति का किसी से अवैध संबंध से आहत महिला द्वारा जहर खाने की बात बताया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article