जमुई और मुंगेर में वज्रपात से हुई लोगों की मौत पर सीएम ने व्यक्त की शोक संवेदना, मुआवजा की घोषणा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

वज्रपात से जमुई जिले में 02 एवं मुंगेर जिले में 01 व्यक्ति की हुयी मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article