छत्रसाल सिंह बने पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

श्री छत्रसाल सिंह ने दिनांक 13.07.2024 को पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया है । इसके पूर्व आप रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली में एडिशनल मेंबर (ट्रैफिक ट्रांसपोर्टेशन) के पद पर पदस्थापित थे । श्री छत्रसाल सिंह ‘‘भारतीय रेलवे यातायात सेवा‘‘ (IRTS) के 1988 बैच के एक ख्याति प्राप्त अधिकारी हैं । आपने आई.आई.टी, रूड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त किया है ।

- Sponsored Ads-

श्री छत्रसाल सिंह भारतीय रेलवे के कई महत्वपूर्ण पदों पर अपना योगदान दे चुके हैं । आप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे और उत्तर रेलवे में परिचालन, वाणिज्यिक और संरक्षा विभागों में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए व्यापक अनुभव प्राप्त किया है।

छत्रसाल सिंह बने पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक 2आपने रेलवे बोर्ड में निदेशक (कम्प्यूटराईजेशन एंड इनफार्मेशन सिस्टम) एवं क्रिस, नई दिल्ली में महाप्रबंधक के रूप में भी कार्य किया है। आप दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक जैसे पदों पर भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं ।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article