शिक्षाकर्मियों ने किया काम ठप.आंदोलन की दी चेतावनी
डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा/गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय उसे वक्त विवादों के घेरे में आ गया. जब जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय के द्वारा अपने ही कर्मियों के साथ अभद्रता की गई. आपको बता दें कि नालंदा जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में कुल 75 कर्मी है.
इन सभी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय के विरुद्ध अभद्रता के विरोध में मोर्चा खोल दिया है.सभी कर्मियों ने एक सुर में कहा कि जब से जिला शिक्षा पदाधिकारी ने यहां पद भार लिया है तब से उनका तानाशाही रवैया हम कर्मियों के विरुद्ध रहा है. हर छोटी से छोटी बात पर शिक्षाकर्मियों के साथ गाली गलौज एवं अभद्रता की जाती है. यहां के जिला शिक्षा पदाधिकारी एक तानाशाह की भूमिका में है जो हमेशा अपने कर्मियों के ऊपर आदेश की चाबुक चलाते रहते हैं. कर्मियों ने कहा कि हमारे साथ सम्मान नहीं किया जाता है. आज तो शिक्षा पदाधिकारी और कर्मियों के बीच मारपीट की नौबत आ गई थी.
लोगों ने कहा कि अगर जिला शिक्षा पदाधिकारी का रवैया ठीक नहीं रहता है तो हम लोग आने वाले समय में आंदोलन भी करेंगे इसकी शिकायत जिलाधिकारी से भी करने की बात कही गयी.वही शिक्षा पदाधिकारी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया.सूत्रों के मुताबिक शिक्षा विभाग की एक गोपनीय चिठ्ठी वायरल हो गयी थी इसी से नाराज शिक्षा पदाधिकारी ने गुस्से मे आकर कर्मियों को फटकार लगाया.
डीएनबी भारत डेस्क