राजगीर मॉब लिंचिंग: दलित युवकों की मौत के खिलाफ बिहारशरीफ में विशाल प्रदर्शन, पप्पू यादव और कांग्रेस नेताओं ने भरी हुंकार

DNB Bharat Desk

राजगीर के मलमास मेला के दौरान झुनकिया बाबा मंदिर के समीप हुई कथित मॉब लिंचिंग की घटना में दो दलित युवकों की मौत के बाद जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। घटना के विरोध में मंगलवार को बिहारशरीफ में एक विशाल प्रतिरोध मार्च निकाला गया, जिसमें कांग्रेस नेता शकील खान अमर आजाद और सांसद पप्पू यादव समेत हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।

- Sponsored Ads-

 प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की। श्रम कल्याण केंद्र मैदान से शुरू हुआ यह विशाल जुलूस शहर के कागजी मोहल्ले में ही पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। इस दौरान लोगों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर दलितों पर हो रहे अत्याचार और मॉब लिंचिंग की घटनाओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

राजगीर मॉब लिंचिंग: दलित युवकों की मौत के खिलाफ बिहारशरीफ में विशाल प्रदर्शन, पप्पू यादव और कांग्रेस नेताओं ने भरी हुंकार 2इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह केवल दो व्यक्तियों की हत्या का मामला नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर सवाल है। इस विरोध मार्च में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी शामिल हुए। 

राजगीर मॉब लिंचिंग: दलित युवकों की मौत के खिलाफ बिहारशरीफ में विशाल प्रदर्शन, पप्पू यादव और कांग्रेस नेताओं ने भरी हुंकार 3उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी सभ्य समाज में मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

राजगीर मॉब लिंचिंग: दलित युवकों की मौत के खिलाफ बिहारशरीफ में विशाल प्रदर्शन, पप्पू यादव और कांग्रेस नेताओं ने भरी हुंकार 4 उन्होंने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।आंदोलन को लेकर कई जगह बैरिकेडिंग कर भरी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article