बेगूसराय में आय से अधिक संपत्ति मामले में थाना प्रभारी के घर निगरानी विभाग की छापेमारी

DNB Bharat Desk

 

लोहिया नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 नागदह गांव में चल रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां बांका जिले के शंभूगंज थाना प्रभारी के घर पर निगरानी विभाग के छापेमारी चल रही है। इस छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। यह छापेमारी लोहिया नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 नागदह गांव में चल रही है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति को लेकर निगरानी विभाग के द्वारा थाना प्रभारी बृजेश कुमार के घर पर छापेमारी की जा रही है। उसके घर के बाहर में पुलिस के जवान तैनात हैं और अंदर में निगरानी के के अधिकारी फाइल को खंगाल रहे है।

बेगूसराय में आय से अधिक संपत्ति मामले में थाना प्रभारी के घर निगरानी विभाग की छापेमारी 2बताया जा रहा है कि बृजेश कुमार के तीन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इससे पहले बांका में और उसके बाद भागलपुर में भी आय से अधिक संपत्ति को लेकर निगरानी विभाग के द्वारा छापेमारी की जा रही है। हालांकि इस संबंध में को भी अधिकारी कुछ भी कहने से बस के नजर आ रहे हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article