कैमूर: मंत्री के गढ़ में लूट, गार्ड का हांथ पैर बांध राइस मिल से अपराधियों ने 286 बोड़ा गेहूं लूट ले गए

DNB Bharat Desk

 

बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह के आवास से महज 300 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

डीएनबी भारत डेस्क

कैमुर जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए की मंत्री के गढ़ में ही बड़ी लूट की घटना को अंजाम दे दिया,एक राइस मिल में रखे गए 286 बोड़ा गेहूं गार्ड के हांथ पैर बंधकर डीसीएम ट्रक से लेकर चलते बने।

- Sponsored Ads-

कैमूर: मंत्री के गढ़ में लूट, गार्ड का हांथ पैर बांध राइस मिल से अपराधियों ने 286 बोड़ा गेहूं लूट ले गए 2मोहनिया थाना क्षेत्र के बघिनी गांव में आधा दर्जन से अधिक अपराधी एक राइस मिल के पिछले हिस्से पर सीढ़ी लगाकर चढ़ गए और इसके बाद गार्ड के हांथ पैर बांधकर खेत में ले गए और आराम से मिल में रखे 286 बोड़ा डीसीएम ट्रक से गेहूं लेकर चलते बने फिर कुछ दूरी पर गार्ड को साथ ले जाकर मोबाइल छीनते हुए उसे रास्ते पर छोड़ दिया।

कैमूर: मंत्री के गढ़ में लूट, गार्ड का हांथ पैर बांध राइस मिल से अपराधियों ने 286 बोड़ा गेहूं लूट ले गए 3जैसे ही घटना की सूचना अधिकारियों को लगी गार्ड के बयान पर लूट के मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है।इस मामले की जानकारी देते हुए मोहनिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया की हांथ पैर बांधकर घटना को अंजाम दिया गया है जिसमे लूट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई की गई है गेंहू एक फाइनेंशियल आर्या कंपनी का गेंहू था।

कैमूर संवाददाता देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article