क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड कांटेस्ट की विजेता रही पटना की श्रद्धा श्री, ये है विजेताओं की सूची

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

ए क्लू ए डे (एसीएडी) क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड कॉन्टेस्ट तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहा है। जून महीने में देश-विदेश के कई छात्रों और क्रॉसवर्ड प्रेमियों ने इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लिया। साल भर चलने वाले इस प्रतियोगिता के तहत हर महीने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय, शहर स्तरीय और इंस्टीट्यूशन स्तरीय श्रेणी में पुरस्कृत किया जाता है।

- Sponsored Ads-

तीनों वर्जन के विजेता
एसीएडी, एसीएडी प्लस और एसीएडी सीनियर में सेंट माइकल स्कूल पटना की श्रद्धा श्री पहले, डॉन बॉस्को अकैडमी पटना की धैर्य पांडेय दूसरे और केंद्रीय विद्यालय 1, तिरुपति की बिंदुश्री तीसरे स्थान पर रहे।

एसीएडी प्लस राष्ट्रीय में पहले स्थान पर आईआईटी कानपुर के आर्यन सिंह, वर्जीनिया टेक, अमेरिका के श्याम कृष्ण शिनॉय और तीसरे स्थान पर भगवान परशुराम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली की आरती कुमारी तीसरे स्थान पर रहे।

इसके साथ ही एसीएडी सीनियर राष्ट्रीय में नवी मुंबई महाराष्ट्र के नारायण मंड्यम पहले स्थान, हैदराबाद के कोलुरु कोटेश्वर राव दूसरे स्थान पर और नोएडा के राकेश वर्मा तीसरे स्थान पर रहे।

एसीएडी क्या है?
ए क्लू ए डे (एसीएडी) ऑनलाइन क्रॉसवर्ड कॉन्टेस्ट है जिसके तहत प्रतिभागियों को प्रत्येक दिन वेबसाइट crypticsingh.com पर एक क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड की पहेली हल करनी होती है। कम समय में सटीक जवाब देने वालों को अंक मिलते हैं। महीने के अंत में सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन का आंकलन और उनके कुल अंकों की गणना के आधार पर विजेता घोषित किये जाते हैं।

एसीएडी के तीन वर्जन हैं। स्कूली छात्रों के लिए एसीएडी, कॉलेज छात्रों के लिए एसीएडी प्लस और वरिष्ठ नागरिकों को लिए एसीएडी सीनियर का आयोजन होता है। एसीएडी प्लस में कॉलेज छात्रों के अलावा वे स्कूली छात्र भी भाग ले सकते हैं जो कठिन सवाल हल करने को इच्छुक हों।

एसीएडी सीनियर के लिए वेबसाइट पर हर दिन 12:30 बजे, एसीएडी के लिए 3:30 बजे, एसीएडी प्लस के लिए 3:35 बजे सवाल प्रकाशित होते हैं जिनके जवाब 24 घंटे के भीतर देना अनिवार्य है।

रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
एसीएडी में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। https://acad.crypticsingh.com/participantreg

निशुल्क रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है
फरवरी में शुरू हुए एसीएडी कॉन्टेस्ट का ग्रैंड फिनाले नवंबर में आयोजित होगा जिसमें सभी माह के विजेताओं के बीच मुकाबला होगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article