नालंदा: शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चौक चौराहों पर जवानों की होगी तैनाती

DNB Bharat Desk

 

 ट्रैफिक डीएसपी ने जवानों को पढ़ाया कर्तव्य का पाठ

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न चौक चौराहों पर अब जवानों की तैनाती की जाएगी । पोस्ट पर तैनाती से पहले इन जवानों को टाउन हॉल परिसर में ट्रैफिक डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने कर्तव्य का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहर के कई क्षेत्रों में स्मार्ट सिटी द्वारा कई तरह के निर्माण कार्य किया जा रहा है इसे लेकर आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है ।

- Sponsored Ads-

नालंदा: शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चौक चौराहों पर जवानों की होगी तैनाती 2जिले के करीब 350 जवान प्रशिक्षण करने चल गए हैं । जिसमें से करीब 45 ट्रैफिक के जवान है । जवानों के नहीं रहने के कारण थोड़ी बहुत समस्या आ रही थी । इसे लेकर पुलिस लाइन से जवानों की तैनाती की गई है।  जवानों को आम लोगों से के साथ कैसा व्यवहार करना है इन्हें बताया गया है । खासकर यदि कोई बाइक सवार गर्भवती महिला, बुजुर्ग या लाचार को कहीं ले जा रहे हैं तो उन्हें बेवजह परेशान ना करें।

नालंदा: शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चौक चौराहों पर जवानों की होगी तैनाती 3यातायात नियम को तोड़ने पर जुर्म सजा के तौर पर फाइन का प्रावधान है । किसी के साथ बेवजह मारपीट नहीं करना है ड्युटी के वक्त हमेशा सजग रहे आपकी सजगता से लोगों में आपकी प्रति विश्वास पैदा होता है अपने व्यवहार और आचरण से आम लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाएं ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article