डिप्रेशन में आकर एक 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

भगवानपुर थाना क्षेत्र के गेहूंनि पंचायत की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बीते शाम किसी बात को लेकर डिप्रेशन में आकर एक 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के गेहूंनि पंचायत की है। मृतक छात्र की पहचान गेहूंनी निवासी दीपक कुमार के पुत्र शंकर कुमार के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है शंकर कुमार कल शाम अपने घर से निकला और बहियार में बगीचे में जाकर पेड़ से फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि उनका किसी से कोई भी बिबाद नहीं था तथा शंकर कुमार भी किसी को कुछ नहीं बताया था। स्थानीय चरवाहों के द्वारा दीपक कुमार के पेड़ में लटके होने की सूचना जब परिजनों को दी गई

डिप्रेशन में आकर एक 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम 2तत्पश्चात परिजनों ने भगवानपुर थाने की पुलिस को इस घटना से अवगत कराया । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की छानबीन में जुट गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article