स्वास्थ्य कर्मियों ने चिकित्सक दिवस केक काटकर मनाया

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को स्वास्थ्य कर्मीयों ने चिकित्सक दिवस केक काटकर मनाया। इस मौके पर देश के महान डॉक्टर विधानचंद्र रॉय को भी याद करते हुए समाज की सेवा करने का भी संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के संचालक स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार ने चिकित्सकों की ओर से दी जा रही उत्कृष्ट सेवाओं का भाव प्रकट कर किया।

- Sponsored Ads-

 प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी  डॉ दिलीप कुमार ने कहा कि कई बार हमारे सामने ऐसी चुनौतियां आ जाती हैं जिनका समाधान हमारे पास नहीं होता है, लेकिन अपनी सूझबूझ और मानवता से हम उन चुनौतियों से भी निपटते हैं. शायद यही कारण है कि चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है. डॉ दिलीप ने स्वास्थ्य संस्थान  में आये प्रशिक्षु चिकित्सकों को मरीज को प्रति अपना व्यवहार नम्र रखने का सुझाव दिया, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो.

स्वास्थ्य कर्मियों ने चिकित्सक दिवस केक काटकर मनाया 2मौके पर दंत चिकित्सक के के झा, डॉ माला, नेत्र सहायक सरिता कुमारी, स्टाफ नर्स अंजुला कुमारी, जी एन एम अनिल कुमार, भीकमचंद, लेबर रूम इंचार्ज उषा कुमारी, प्रतिमा कुमारी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article