आरसीएस कॉलेज मंझौल में हो रहे व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार की जांच विश्वविद्यालय स्तर से हो:- कॉलेज मंत्री आकाश पासवान

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंझौल नगर इकाई एवं छात्रसंघ आरसीएस कॉलेज मंझौल में व्यापक स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभारी प्राचार्य को कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष धीरज कुमार के नेतृत्व में ज्ञापन सोपा गया। इसी अवसर पर निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष अमृतांशु कुमार ने कहा कि आरसीएस कॉलेज दो अनुमंडल के अंतर्गत एकमात्र डिग्री कॉलेज है जो कि आज पठन-पाठन के व्यवस्थाओं से कोसों दूर होता जा रहा है एवं यहां के शैक्षणिक वातावरण को बनाने में पूरे महाविद्यालय प्रशासन विफल होता दिखाई दे रहा है।

- Sponsored Ads-

आरसीएस कॉलेज मंझौल में हो रहे व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार की जांच विश्वविद्यालय स्तर से हो:- कॉलेज मंत्री आकाश पासवान 2खास करके शिक्षा तंत्र को छोड़कर ठेकेदारी तंत्र पर यहां के प्रोफेसर उतरे हुए हैं जिसका विद्यार्थी परिषद खुलेआम विरोध करती है। इसी अवसर पर जिला सहसंयोजक रवि कुमार एवं निवर्तमान छात्रसंघ कोषाध्यक्ष आदर्श भारती ने कहा कि कॉलेज में पठन-पाठन माहौल जैसे वातावरण दिखना चाहिए। मगर यहाँ पर लोकधन का गलत उपयोग किया जा रहा है। इस कॉलेज में जबसे भूगोल विभाग के विभाग अध्यक्ष रविकांत आनंद बड़सर के रूप में योगदान किए हैं तबसे लोकधन का खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं और बिना एस्टीमेट, बिना महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय से मार्गदर्शन किए हुए पैसों की बंदरबांट कर रहे हैं

आरसीएस कॉलेज मंझौल में हो रहे व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार की जांच विश्वविद्यालय स्तर से हो:- कॉलेज मंत्री आकाश पासवान 3जिसका विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन से समुचित जांच की मांग करती है और ऐसे लोग धन को गलत तरीके से खर्च करने वाले वैसे पदाधिकारी पर कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग करती है। इसी अवसर पर छात्र नेता सत्यम कुमार ने कहा कि अगर महाविद्यालय प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन इन सारी समस्याओं का जल्द से जल्द जाँच करके कठोर से कठोर कार्रवाई नहीं करती है तो विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए विभिन्न आंदोलन के माध्यम से विवश होगी जिसकी सारी जवाबदेही महाविद्यालय प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। इस मौके पर उपस्थित रवि कुमार, गोपी कुमार, धीरज कुमार, सत्यम कुमार, ऋतुराज, आयुष, श्यामजी आदि उपस्थित थे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article