एनडीए की बैठक में शामिल होने दिल्ली जायेंगे सीएम नीतीश

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के बहुमत हासिल करने के बाद बुधवार को दिल्ली में एनडीए गठबंधन की बैठक बुलाई गई है। बैठक में एनडीए घटक दल के नेताओं को बुलाया गया है। बैठक में बिहार से सीएम नीतीश कुमार, लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और हम के संरक्षक जीतनराम मांझी भी शामिल होंगे।

- Sponsored Ads-

बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दिल्ली जायेंगे। नीतीश कुमार कल 10:45 बजे एयर विस्तारा से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में सीएम नीतीश भाजपा के द्वारा बुलाई गई एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। बैठक बुधवार की शाम में होगी।

बता दें कि मतगणना के दौरान सीएम नीतीश के इंडिया गठबंधन में शामिल होने की खबर फैली थी। बताया जा रहा था कि सीएम ने आवास पर मुलाकात करने के लिए पहुंचे डेप्युटी सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात भी नहीं की थी। हालांकि मामले में जदयू के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी और मंत्री हरी सहनी ने इन बातों को अफवाह एवं भ्रामक बताया था। शाम में सीएम नीतीश ने अपने आवास पर डेप्युटी सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात भी की थी। अब सीएम नीतीश एनडीए की बैठक में शामिल होने दिल्ली जा रहे हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article