समस्तीपुर में अपराधी बेलगाम, दहशत में व्यवसायी एवं आमलोग- उमा शंकर मिश्र

DNB Bharat

रालोजपा के नगर अध्यक्ष सह जिला मीडिया प्रभारी उमा शंकर मिश्रा ने समस्तीपुर में कहा कि यहां लॉ एंड ऑर्डर और सूखे को लेकर हालत गंभीर।

डीएनबी भारत डेस्क 
समस्तीपुर रालोजपा के नगर अध्यक्ष सह जिला मीडिया प्रभारी उमा शंकर मिश्रा ने कहा समस्तीपुर में लॉ एंड ऑर्डर और सूखे को लेकर हालत गंभीर है। उन्होंने कहा लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बीते साल जब महागठबंधन की सरकार बनी, तो लोगों के मन में आशंका थी कि लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ेगा।

धीरे-धीरे पूरे बिहार में बीते 3-4 महीनों से लोगों की आशंका सही होती दिख रही है। बड़ी तादाद में हत्या, लूट, छिनतई, चोरी जैसी बड़ी घटना हो रही है। उमा शंकर मिश्रा ने कहा कि सूखे की समस्या से समस्तीपुर के किसान परेशान हैं। लेकिन इस दिशा में जिला प्रशासन और सरकार ने अभी तक किसी प्रकार का कोई संज्ञान नहीं लिया है। वर्तमान सरकार ने पूरी तरह हर क्षेत्र में विफल है।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article