वीरपुर में बड़े भाई ने छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर किया बुरी तरह घायल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर थाना क्षेत्र के भवान्दपुर पंचायत के वार्ड नं 8 में रविवार को बरे भाई ने छोटे भाई समेत भावहू पर बेलचा से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को पुलिस के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल व्यक्ति का पहचान भवानंदपुर पंचायत के वार्ड नं 8 के गोविंद कुमार चौधरी व पत्नी चांदनी देवी के रूप में किया गया है।

- Sponsored Ads-

वीरपुर में बड़े भाई ने छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर किया बुरी तरह घायल 2घायल गोविंद कुमार चौधरी ने पीएचसी में इलाज कर रहे चिकित्सकों को बताया कि मेरी पत्नी चांदनी देवी जीविका से लोन लेकर जिवको पार्जन के लिए दुकान चलातीं है। इसी से नाराज़ मेरे बरे भाई, भौजाई समेत अन्य सदस्यों ने मिलकर जान से मार देने के लिए बेलचा से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस संबंध में थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन दिए जाने पर आगे की कार्रवाई किया जाएगा।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article