2 जून को वापस जेल जाएंगे केजरीवाल, दिल्ली की जनता से की ये अपील

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

21 दिन की अंतरिम जमानत पर चुनाव प्रचार के लिए जेल से बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत की समयसीमा एक जून को खत्म हो जायेगा और उन्हें दो जून को वापस जेल जाना होगा। जेल जाने से दो दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया और लोगों से भावुक अपील की।

- Sponsored Ads-

अरविंद केजरीवाल ने अपने वीडियो में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रचार के लिए 21 दिनों की मोहलत दी जो अब खत्म होने वाली है और एक बार फिर मैं जेल चला जाऊंगा। जेल में न जाने मेरे साथ क्या होगा। पिछली बार भी मुझे जेल में प्रताड़ित किया गया। मैं डायबिटीज का पेशेंट हूं और पिछले 10 वर्षों से मुझे इंसुलिन का इंजेक्शन लगता है लेकिन जेल में मुझे न दवा दी गई और न ही इंसुलिन।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि मैं देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं, मुझे फख्र है कि मैं देश सेवा में जेल जा रहा हूं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से कहा कि मैं हमेशा ही आपके परिवार का बेटा बनकर आपकी सेवा किया हूं मेरे पीछे मेरे बूढ़े माता पिता हैं। माता अक्सर बीमार रहती हैं, आप सब उनका ख्याल रखिएगा। अरविंद केजरीवाल ने अपने जेल जाने का समय भी बताया और कहा कि मैं 2 जून को 3 बजे जेल जाने के लिए निकलूंगा।

बता दें कि दिल्ली में शराब घोटाला मामले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके आवास से गिरफ्तार किया था। इसी मामले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहले से जेल में बंद हैं। ईडी ने पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल को कई बार समन दिया था लेकिन वे हर बार टालते रहे और अंत में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article