खड़गे का भाजपा पर तीखा प्रहार, कहा झूठ के सरदार हैं पीएम नरेंद्र मोदी

DNB Bharat Desk

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन का कैमूर दौरा,कांग्रेस उम्मीदवार मनोज राम के पक्ष में जनता से मांगे वोट

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के कैमूर में रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा हुआ। बता दें कि सासाराम संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज राम के प्रचार में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकानुर्ज खड़गे मोहनिया जगजीव मैदान में पहुंचे जहां हजारों जनता व कार्यकर्ता को संबोधित किए।खड़गे ने मंच पर एक लय में भाजपा पर जमकर तीखा प्रहार किया।

- Sponsored Ads-

खड़गे का भाजपा पर तीखा प्रहार, कहा झूठ के सरदार हैं पीएम नरेंद्र मोदी 2खड़गे ने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठ का सरदार बताया। उन्होंने कहा कि 10 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री के एक भी वादे पूरे नहीं हुए हैं। 10 साल तक जनता को गुमराह बनाकर छल कपट और बेईमानी किए है। पीएम कहते हैं कि यह मोदी की गारंटी है। और मैं कहता हूं कि क्या यही मोदी की गारंटी है उन्होंने कहा था कि सबके खाते में 15-15 लाख रुपए आयेंगे।

खड़गे का भाजपा पर तीखा प्रहार, कहा झूठ के सरदार हैं पीएम नरेंद्र मोदी 3साल में 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। किसानों का कर्ज माफ करेंगे। लेकिन मोदी ने देश की जनता के साथ बहुत बड़ा छलावा किया है। उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी इस बार 2024 लोकसभा के चुनाव में भाजपा बुरी तरह से हार का सामना करेगी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article