गिरिराज सिंह का पलटवार: ‘खड़गे गांधी परिवार के दास, राहुल सत्याग्रही नहीं सत्यानाशी हैं’

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री को इलीगल बताते हुए चुनाव रद्द कर फिर से बैलेट से चुनाव कराने के बयान पर कहा की खड़गे कांग्रेस के दास हैं देश का लोकतंत्र मजबूत है। 

कांग्रेस, अब वो कांग्रेस नहीं रहा ये मुस्लिम लीग कांग्रेस है, जो देश में भ्रम फैलाते हैं। इसके साथ राहुल गांधी द्वारा सत्यग्रह पोर्टल लॉन्च करने पर कहा कि राहुल गांधी ने कभी सत्याग्रह किया है या सिर्फ नाम सुने हैं वह सत्याग्रही नहीं सत्यानाशी हैं। वही बिहार में राजद और कांग्रेस के अलग-अलग एमएलसी चुनाव लड़ने पर कहा कि इंदी गठबंधन कभी था ही नहीं,राहुल का नेतृत्व किसी को स्वीकार्य नहीं है। वहीं मोहन भागवत के द्वारा धर्म संकट होने पर देश की संकट पर कहा की वह हमेशा देश के मुद्दों पर सही बात बोलते हैं। 

गिरिराज सिंह का पलटवार: ‘खड़गे गांधी परिवार के दास, राहुल सत्याग्रही नहीं सत्यानाशी हैं’ 2 दरअसल गिरिराज सिंह बीहट शीतला मंदिर प्रांगण पहुंचे थे जहां गिरिराज सिंह पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन भले गांधी परिवार के दास हो सकते हैं। देश का लोकतंत्र मजबूत है। कांग्रेस, अब वो कांग्रेस नहीं रहा।ये मुस्लिम लीग कांग्रेस है, जो सोची-समझी रणनीति के तहत देश के संवैधानिक संस्थानों के ऊपर आरोप लगाना, देश में भ्रम फैलाना, ये काम हो गया है राहुल गांधी एंड कंपनी का। या तो वो सत्ता भोगेंगे नहीं तो देश को जलाने की योजना बनाएंगे। 

राहुल गांधी के द्वारा देश में चल रहे अलग-अलग आंदोलन के लिए सत्याग्रह पोर्टल लॉन्च करने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कभी सत्याग्रह करके देखा है कि नाम ही सुना है। जो सत्याग्रही होगा,वो जीवन में कभी देश का विरोध नहीं करेगा और ये सत्याग्रही नहीं, सत्यानाशी हैं।ये सत्यानाशी हैं और ये सत्यानाश करना चाहते हैं।लेकिन भारत का युवा सजग है।भारत का युवा दुनिया को आज बचा रहा है। चाहे स्मित मंछार के तरह हो, इनका तो उस पर भी जुबान नहीं खुला। एक बार गर्व करते भारत के बेटा मंछार पे सत्याग्रही बनते, ये सत्यानाशी हैं। बिहार में राजद कांग्रेस के अलग-अलग एमएलसी चुनाव पर कहा कि देखिए, इंडी कोई गठबंधन ही नहीं है।

गिरिराज सिंह का पलटवार: ‘खड़गे गांधी परिवार के दास, राहुल सत्याग्रही नहीं सत्यानाशी हैं’ 3राहुल गांधी का नेतृत्व कोई स्वीकार नहीं कर सकता औरp अपने-अपने स्वार्थों का टकराव जहां-जहां होगा, वहां-वहां लोग अलग होंगे। इसके साथ मोहन भागवत के द्वारा धर्म संकट होने पर देश में संकट होने के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि ​मोहन भागवत जी केवल संघ के सरसंघचालक ही नहीं हैं, बल्कि देश की अखंडता, देश की संस्कृति, देश के संस्कार के प्रति सजग रहते हैं। और जो दिखता है, उस पर वो अपनी बातों को बेबाकी से रखते हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article