डीएनबी भारत डेस्क
राष्ट्रीय उच्च पथ 31 फोर लाइन सड़क पर एफसीआई थाना क्षेत्र अन्तर्गत सीएनजी पम्प के समीप बाईक एवं चार पहिया वाहन के ठोकर में बाईक सवार दाम्पत्ति एवं एक 7 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से जख़्मी हो गया। घटना की सुचना पाते ही एफसीआई थाना की डायल 112 टीम घटनास्थल पर पहुंच सभी जख़्मीयों को स्थानीय सरकारी अस्पताल समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी लाया।

वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जख़्मी पटना जिला के घोसवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईं गांव निवासी विमल यादव का पुत्र इंदल यादव ने बताया की बीहट में सीएनजी पम्प के समीप अचानक एक चार पहिया वाहन ब्रेक कर दिया जिससे वह हमारे बाईक से टकरा गया।
उन्होंने बताया की इस सड़क दुर्घटना में हमारे साथ रही हमारी पत्नी साक्षी देवी और भतीजी अनुष्का कुमारी भी गंभीर रूप से घायल हुई है। आगे बताया की श्रावणी पूर्णिमा रक्षा बंधन के अवसर पर अपने पत्नी साक्षी के घर खगड़िया गए थे। जहां से अपने बाईक स्प्लेंडर पर सवार होकर वापस अपने घर घोसवरी लौट रहे थे, तभी यह सड़क दुर्घटना सीएनजी पम्प बीहट के समीपस्थ घटित हो गई।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट