पीएम मोदी पहुंचे पटना, इतने देर तक लगाई कार्यकर्ताओं की क्लास

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एक बार फिर अपने दो दिवसीय दौरा पर पटना पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 7:15 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे। पटना एयरपोर्ट से वे सीधे बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के आवास पर गए।

- Sponsored Ads-

सुशील मोदी के आवास पर पीएम ने दिवंगत सुशील मोदी को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। सुशील मोदी के आवास से निकलने के बाद पीएम मोदी सीधे भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे।

भाजपा कार्यालय में बिहार भाजपा के नेताओं के साथ करीब पौने दो घंटे तक बैठक की। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री भाजपा कार्यालय में हंसी ठिठोली भी करते रहे तो चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की। बाद में प्रधानमंत्री राजभवन पहुंचे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार को प्रधानमंत्री दो जगह चुनावी सभाओं में भाग लेंगे।

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article