बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने सरेशाम युवक को मारी गोली, हालत चिंताजनक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगभग प्रतिदिन जारी है। शनिवार को अपराधियों ने सरेशाम एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। घटनास्थल पर गोलियों की तरतराहट से अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना को अंजाम देने में बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद खून से लथपथ घायल युवक को परिजनों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना जिला के नगर थाना अंतर्गत सर्वोदय नगर की है।

- Sponsored Ads-

घायल की पहचान सर्वोदय नगर निवासी अनिल सिंह का 25 वर्षीय पुत्र केशव कुमार के रूप में हुई है।  परिजनों ने बताया कि वह अपने घर के निकट खड़ा था। तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में केशव कुमार के शरीर में दो गोली लगी। केशव कुमार को गोली लगते ही वह लड़खड़ा कर जमीन पर गिर पड़ा। वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है। नगर थाना अध्यक्ष रामनिवास ने बताया कि सर्वोदय नगर में केशव कुमार को अपराधियों के द्वारा गोली मारी गई है फिलहाल वह निजी अस्पताल में भर्ती है। उसके होश आने के बाद ही पता चलने के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू) 

Share This Article