नालंदा में जदयू पर बरसे आरसीपी सिंह, कहा ‘आगामी चुनाव में एक सीट भी नहीं जीतेगी जदयू’

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का पांचवा आर्थिक मजबूत वाला देश बन गया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह नालंदा जिला के हरनौत में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के आगामी चुनाव में जदयू एक भी सीट नहीं जीतेगी।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि जदयू में वे अपने कार्यकाल के दौरान पार्टी को बूथ स्तर पर पहुंचाने का काम किया अब कोई भी पदाधिकारी गांव तक नहीं जा रहे हैं जिससे कार्यकर्ताओं में जोश खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनादेश के खिलाफ विश्वासघात किया है। बिहार में महागठबंधन और जदयू का गठबंधन बेमेल है और ज्यादा दिन तक बिहार में दोनों की सरकार नहीं चलेगी।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article