भाकपा के पूर्व अंचलमंत्री का निधन, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर 

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के तेघड़ा में भाकपा के कद्दावर नेता और पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रदीप राय का रविवार की दोपहर निधन हो गया। उनके निधन से भाकपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौर गई। प्रदीप राय कई वर्षों तक तेघड़ा अंचल मंत्री का कार्यभार संभाले रहे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

- Sponsored Ads-

निधन की खबर सुनते ही भाकपा सहित अन्य दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गौड़ा दो पंचायत मुशहरी में उनके आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।

विधायक रामरतन सिंह, पूर्व सांसद शत्रुघ्न   प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उदयशंकर सिंह बाबा अंचल मंत्री परमानंद सिंह, सनातन सिंह, मणिभूषण सिंह, पूर्व मुखिया अशोक सिंह, रविन्द्र सिंह, दिनेश सिंह, सहित कई लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदीप राय एक वफादार नेता के रूप में लाल झंडा थामे रहे और पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहे।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article