लालू यादव तो स्वयं राजनीति के हास्य कवि हैं और वह प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करके नुक्कड़ सभा करने का आरोप लगा रहे हैं – गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

प्रधानमंत्री की पटना में होने वाली रोड शो से पहले गिरिराज सिंह ने एक बार फिर लालू यादव पर बड़ा हमला करते हुए यादव समाज के लोगों को सलाह दी है । गिरिराज सिंह ने कहा है कि यादव समाज के लोग भ्रम में ना रहे की लालू यादव उनके लिए कुछ करेंगे। आज 35 वर्ष से अधिक राजनीति में गुजार देने के बाद भी लालू यादव आज तक अपने परिवार से बाहर नहीं निकाल पाए हैं। और सिर्फ अपने परिवार के विषय में ही सोचते हैं ।

- Sponsored Ads-

अतः यादव समाज के लोगों को भी समझने की जरूरत है और यादव समाज के लोग अब समझ भी रहे हैं। दूसरी ओर उन्होंने लालू यादव के द्वारा प्रधानमंत्री पर किए गए टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जन जन के नेता हैं और लोग उन्हें विकास पुरुष के रूप में देखते हैं । उन्हें किसी सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है। लालू यादव तो स्वयं राजनीति के हास्य कवि हैं और आज वह प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करके नुक्कड़ सभा करने का आरोप लगा रहे हैं।

लालू यादव तो स्वयं राजनीति के हास्य कवि हैं और वह प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करके नुक्कड़ सभा करने का आरोप लगा रहे हैं – गिरिराज सिंह 2उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री जो कर रहे हैं वह भारत की जनता देख रही है और आगे लालू यादव को यह पता भी चल जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही और भारतीय जनता पार्टी ने ही यादव समाज के लोगों की भी चिंता की है तभी तो यादव समाज से दो मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दिया गया। एक तो वर्तमान में मोहन यादव के रूप में मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत भी है । अतः यादव समाज के लोगों को भी लालू यादव अच्छे तरीके से समझ में आ रहे हैं।

गौरतलब है की बेगूसराय लोकसभा सीट से गिरिराज सिंह के विरुद्ध  सीपीआई के उम्मीदवार के रूप मे अवधेश राय चुनौती दे रहे हैं और वह भी यादव समाज से ही आते हैं

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article