नालंदा: कर्पूरी जनता दल के प्रत्याशी संजय राजेश ने नोआवा में क्षेत्र भ्रमण के दौरान एनडीए और इंडिया गठबंधन पर आपस में साठगांठ करने का लगाया गंभीर आरोप

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा लोकसभा क्षेत्र से कर्पूरी जनता दल के प्रत्याशी संजय राजेश ने अस्थावां प्रखंड के कई गांवों में घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने गांव के मंदिर में जाकर अपनी जीत के लिए आशीर्वाद भी लिया।संजय राजेश कल 13 मई को कर्पूरी जनता दल की ओर से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

- Sponsored Ads-

नालंदा: कर्पूरी जनता दल के प्रत्याशी संजय राजेश ने नोआवा में क्षेत्र भ्रमण के दौरान एनडीए और इंडिया गठबंधन पर आपस में साठगांठ करने का लगाया गंभीर आरोप 2उन्होंने लोगों से नामांकन समारोह में शामिल होने का आग्रह किया। कर्पूरी जनता दल के प्रत्याशी संजय राजेश ने इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन का आपस में साठगांठ करने का गंभीर आरोप लगाया। संजय राजेश ने कहा कि दोनों पार्टियों आपस में साठगांठ कर लगातार 15 सालों से नालंदा जिले में नीतीश कुमार को राज करने दे रही है।

नालंदा: कर्पूरी जनता दल के प्रत्याशी संजय राजेश ने नोआवा में क्षेत्र भ्रमण के दौरान एनडीए और इंडिया गठबंधन पर आपस में साठगांठ करने का लगाया गंभीर आरोप 3इसीलिए नालंदा जिले में परिवर्तन लाने के लिए लोगो से आह्वान कर रहे है। अगर नालंदा जिले में परिवर्तन नहीं किया गया तो इसी तरह से आपस में समझौता कर जीतते और हारते रहेंगे। संजय राजेश ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कृषि संबंधित समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर बिहार और नालंदा जिले में व्याप्त समस्याओं का जिक्र किया और विकास के विभिन्न आयामों पर काम करने का संकल्प लिया।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article