एनटीपीसी बरौनी ने विद्यालय में छात्रों को किया जागरूक, माहवारी स्वास्थ्य पर किया चर्चा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी एनटीपीसी के द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देने और युवा लड़कियों को सशक्त बनाने के प्रयास में, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, असुरारी में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 50 छात्राओं के बीच एक सत्र आयोजित किया गया।सत्र में माहवारी स्वास्थ्य की मूल बातें, सैनिटरी नैपकिन के उपयोग का महत्व, उचित निपटान के तरीके और मासिक धर्म के दौरान पौष्टिक और संतुलित आहार बनाए रखने के महत्व सहित आवश्यक विषयों पर प्रशासनिक पदाधिकारी, एनटीपीसी अस्पताल, एथल ख़लखो ने टीम द्वारा चर्चा की गई ।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनटीपीसी अस्पताल के प्रतिनिधि द्वारा यह बताया गया कि माहवारी लड़कियों की जीवन चर्या का अनिवार्य अंग है एवं इसके बारे में संकोच करने के स्थान पर उचित माध्यम से जानकारी प्राप्त कर इस दौरान होने वाले शारीरिक और मानसिक तनाव को नियोजित किया जा सकता है । मासिक धर्म के दौरान आने वाले विभिन्न मुद्दों और कठिनाइयों के बारे में प्रश्नों का समाधान करने के लिए एक प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया ।

एनटीपीसी बरौनी ने विद्यालय में छात्रों को किया जागरूक, माहवारी स्वास्थ्य पर किया चर्चा 2जानकारीपूर्ण सत्र के बाद आवश्यक स्वच्छता उत्पाद तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिये सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए।इस प्रकार के सत्र नियमित अंतराल पर अलग -अलग स्कूलों में कराए जाते हैं।

 

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article