गंगा स्नान कर घर जा रहे पैसेंजर से भड़ी पिकअप वैन पलटी, 14 लोग घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थानाक्षेत्र में हुआ हादसा, सिमरिया गंगा स्नान कर अपने घर समस्तीपुर जिला के हसनपुर जा रहे थे सभी लोग।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब लोगों से खचाखच भरी पिकअप वैन सड़क किनारे अचानक पलट गई । जिसमें तकरीबन 14 लोगों को मामूली से घायल हो गए हैं जबकि एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल आपस में रिश्तेदार हैं एवं सिमरिया गंगा स्नान कर  समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अपने घर जा रहे थे।

- Sponsored Ads-

सड़क हादसा का यह घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि देवधा निवासी राम प्रकाश साहनी अपने पिता के श्राद्ध के बाद अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों के साथ सिमरिया गंगा घाट पर स्नान के लिए गए थे और गंगा स्नान के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे इसी क्रम में भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक वाहन को बचाने के चक्कर में पिकअप वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई जिससे यह हादसा हुआ।

गनीमत रही कि सभी लोग बाल-बाल बच गए। बाद में स्थानीय पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article