इस बार 400 पार नहीं बल्कि बेगूसराय की जनता ने गिरिराज सिंह को गंगा पार भेजने का मूड बना लिया है – शत्रुघ्न प्रसाद सिंह

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एनडीए के उम्मीदवार गिरिराज सिंह के द्वारा 400 पार का नारा दिये जाने पर पलटवार करते हुए पूर्व सांसद सह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कद्दावर नेता शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा है कि इस बार 400 पार नहीं बल्कि बेगूसराय की जनता ने गिरिराज सिंह को गंगा पार भेजने का मूड बना लिया है।

- Sponsored Ads-

इस बार 400 पार नहीं बल्कि बेगूसराय की जनता ने गिरिराज सिंह को गंगा पार भेजने का मूड बना लिया है - शत्रुघ्न प्रसाद सिंह 2 उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गिरिराज सिंह के संसदीय काल में बेगूसराय में कमीशन खोरी और लूट खसोट का धंधा चलता रहा। सिर्फ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की बात की जाए तो प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में 56 करोड़ रुपए सिर्फ बेगूसराय में खर्च किए गए, नाश्ते के नाम पर करोड़ों की राशि का बंदरबांट किया गया । तो वहीं रिफाइनरी गेस्ट हाउस का भी दुरुपयोग किया गया।

इस बार 400 पार नहीं बल्कि बेगूसराय की जनता ने गिरिराज सिंह को गंगा पार भेजने का मूड बना लिया है - शत्रुघ्न प्रसाद सिंह 3इन 5 वर्षों में बेगूसराय की जनता पूरी तरह त्रस्त रही। उन्होंने चुनाव आयोग से भी जांच करने की मांग की है । दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि बेगूसराय के ही रहने वाले राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा के साथ गाली गलौज जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया। भले राकेश सिन्हा दूसरी विचारधारा के लोग हों और बीजेपी के सदस्य हों, लेकिन जिस तरह से बेगूसराय के संसद के द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया वह कहीं से उचित नहीं था और इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है।

इस बार 400 पार नहीं बल्कि बेगूसराय की जनता ने गिरिराज सिंह को गंगा पार भेजने का मूड बना लिया है - शत्रुघ्न प्रसाद सिंह 4पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन 5 वर्षों में गिरिराज सिंह ने आम जनता से मिलना उचित नहीं समझा । जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार अवधेश राय जनता के बीच रहने वाले व्यक्ति हैं और आम जनों के लिए अपनी समस्याओं को रखना उनके नजदीक सुलभ है ।

इस बार 400 पार नहीं बल्कि बेगूसराय की जनता ने गिरिराज सिंह को गंगा पार भेजने का मूड बना लिया है - शत्रुघ्न प्रसाद सिंह 5दूसरी और उन्होंने बीजेपी सहित एनडीए पर प्रहार करते हुए का की तेजस्वी यादव एवं मुकेश सहनी ने बीजेपी वालों को मिर्ची लगाने का काम किया है । आज बीजेपी के लोग मछली और नारंगी पार्टी जैसे मुद्दों को चुनावी मुद्दा बनाकर लोगों को भटकाने का काम कर रहे हैं और विकास की बात करने से दूर नजर आ रहे हैं । इस बीच उन्होंने बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन की जीत का दावा भी किया है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article