लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, चुनाव कर्मी को दिया दिशा निर्देश

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय लोकसभा चुनाव क्षेत्र अन्तर्गत बरौनी प्रखण्ड के आने वाले तीन विधानसभा क्षेत्र 143 तेघड़ा, 144 मटिहानी और 146 बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण सदर एसडीओ राजीव कुमार, तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार, डीसीएलआर बेगूसराय ऐश्वर्य कश्यप, डीसीएलआर तेघड़ा चन्दन कुमार,एसडीपीओ सुबोध कुमार, एसडीपीओ बरौनी भास्कर रंजन, तेघड़ा डा रविन्द्र मोहन प्रसाद, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, सीओ बरौनी सूरज कान्त, थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार, जीरोमाइल सर्किल राजेश कुमार ने किया।

- Sponsored Ads-

लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, चुनाव कर्मी को दिया दिशा निर्देश 2वहीं बीरपुर थाना संजीव कुमार, फुलवरिया थाना दिवाकर प्रसाद सिंह, एफसीआई थाना अंजलि कुमारी, चकिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी, रिफाइनरी थाना अमरजीत प्रताप सिंह, गढहाड़ा थाना सुमंत कुमार चौधरी ,जीरोमाइल ओपी चन्दन कुमार सहित सुपर जोनल पदाधिकारी, सुपर जोनल पुलिस पदाधिकारी, ज़ोनल पदाधिकारी, जोनल पुलिस पदाधिकारी, पेट्रोलिंग पदाधिकारी, पेट्रोलिंग पुलिस पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के अलावा चार पहिया एवं दो पहिया वाहन से लगातार मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा था।

लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, चुनाव कर्मी को दिया दिशा निर्देश 3साथ ही पल-पल का रिपोर्ट लिया जा रहा था। वहीं दूसरी तरफ देखें तो लगभग-लगभग मतदान केन्द्रों पर गंदगी, गंदी पानी का जलजमाव, जल बहाव हो रहा था। जिससे काफी बदबू आ रही थी।‌इस ओर ध्यान आकर्षित करना किसी ने भी अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी।जिस कारण से ऐसी व्यवस्था में भी मतदाताओं ने मतदान कर लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया। वहीं दूसरी देखें तो कई ऐसे मतदाता रहे जो बिना मतदान किए ही उन्हें बेरंग वापस लौटना पड़ा। सबसे ज्यादा तो वहां दिखा की मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारणों से लोगों को वापस लौटना पड़ा।

लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, चुनाव कर्मी को दिया दिशा निर्देश 4जबकि मतदाताओं का कहना है कि हम सभी पंचायत और विधानसभा चुनाव में मतदान किया।इस बार लोकसभा चुनाव में कहा जा रहा है कि आपका नाम नहीं है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article