बेगूसराय में भाभी की पिटाई से घायल ननद की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk
बेगूसराय में पैक्स चुनाव की तैयारी पूरी

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ है।जहां मामूली विवाद को लेकर भाभी ने अपने ही ननद की जमकर पिटाई कर दी। भाभी की पिटाई से घायल ननद की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई है। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के पन्नापुर गांव की हैं। मृत महिला की पहचान पानापुर गांव के रहने वाले मीना साद का पत्नी गुड्डी देवी के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि 23 दिसंबर को मामूली विवाद को लेकर भाभी ने अपने ही ननद की लाठी डांटे एवं लोहे की रोड से जमकर पिटाई कर दी थी। पिटाई में ननद गुड्डी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज क्रम में आज उसकी मौत हो गई है।

बेगूसराय में भाभी की पिटाई से घायल ननद की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2उन्होंने बताया है की मौत की खबर लगते ही आरोपी भाभी और अन्य सदस्य घर छोड़कर मौके से फरार हो गया है। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा वीरपुर थाना पुलिस को दी है। मौके पर वीरपुर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article