मवेशी चराने के विवाद को लेकर जमकर मारपीट, चार लोग गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

घटना नयागांव थाना क्षेत्र के महेंद्रपुर बिचली दियारा की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में रविवार की देर शाम मवेशी चराने के विवाद को लेकर महेंद्रपुर के ग्रामीणों ने मवेशी पालकों की जमकर पिटाई कर दी । जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के महेंद्रपुर बिचली दियारा की है ।

मवेशी चराने के विवाद को लेकर जमकर मारपीट, चार लोग गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में भर्ती 2ग्रामीणों ने बताया की महेंद्रपुर  गाँव के किसानों का खेत बिचली दियारा में पड़ता है। वहा बलिया के कुछ पशुपालक डेरा बनाकर रहते हैं। मवेशी चराने कों लेकर हुई विवाद में पशुपालक घायल हो गए। घायल रंजन यादव ने बताया की वे बिचली दियारा में पशु पालन करतें है रविवार कों वे मवेशी चरा रहें थे इसी दौरान महेंद्रपुर गाँव से आधे दर्जन से अधिक लोग पहुँचे और उनके साथ मारपीट करने लगे,

मवेशी चराने के विवाद को लेकर जमकर मारपीट, चार लोग गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में भर्ती 3उन्होंने बताया की घटना में परमानंद यादव, गोलमबर यादव, बूढा यादव घायल हो गए. उन्होंने बताया की पुलिस के सहयोग से उन्हें इलाज के लिये अस्पताल लाया गया है। इधर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया की मामले की जाँच कर करवाई की जाएगी.

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article