बेगूसराय में एक शराबी युवक की दबंगई, सिगरेट का धुवां मुंह पर फेकने से मना करने पर युवक की जमकर पिटाई

DNB Bharat Desk

 

मामला लाखो थाना क्षेत्र के मंझलापुर गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक शराबी युवक की दबंगई सामने आई है जिसमें शराबी युवक के द्वारा एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की गई। घायल युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि शराबी युवक के द्वारा जब सिगरेट का धुआं उसके मुंह पर फेंका जा रहा था तो उसने ऐसा करने से शराबी युवक राजीव कुमार एवं संतोष कुमार को मना किया था ।

- Sponsored Ads-

पूरा मामला लाखो थाना क्षेत्र के मंझलापुर गांव की है। पीड़ित मिथिलेश कुमार उर्फ अभिजीत सिंह ने बताया कि बीती रात परोस में एक शादी समारोह में वह शरीक होने के लिए गया था उसी क्रम में संतोष कुमार एवं राजीव कुमार शराब के नशे में पहुंचा और सिगरेट का धुआं उसके मुंह पर उड़ने लगा और जब उसके द्वारा इस बात को लेकर आपत्ति जताई गई तो दोनों युवक वहां से चले गए।

बेगूसराय में एक शराबी युवक की दबंगई, सिगरेट का धुवां मुंह पर फेकने से मना करने पर युवक की जमकर पिटाई 2लेकिन जैसे ही मिथिलेश कुमार अपने घर पहुंचे आरोपी राजीव कुमार एवं संतोष कुमार अपने 10 – 12 अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गया तथा मिथिलेश कुमार एवं उनके भाई की जमकर पिटाई कर दी । फिलहाल पीड़ित ने लाखों थाने में लिखित रूप से आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित का इलाज कर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article