नालंदा: कुंडलपुर में महावीर जयंती पर दो दिवसीय महोत्सव की तैयारी पूरी, देशभर से जुटे श्रद्धालु मंत्री श्रवण कुमार करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के कुंडलपुर में भगवान महावीर की जन्म जयंती के मौके पर कुंडलपुर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। कुंडलपुर मंदिर कमेटी के मंत्री विजय कुमार जैन ने बताया कि इस बार कुंडलपुर में भगवान महावीर के जयंती के मौके पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

सुबह में रथ शोभायात्रा निकाली जाएगी और दिनभर पूजा अर्चना जारी रहेगा। इसके अलावे शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसका उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री सह परिवार मंत्री श्रवण कुमार करेंगे। इसके अलावे जिले के कई विधायक और सांसद मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि कुंडलपुर महोत्सव के मौके पर देश के कोने-कोने से जैन श्रद्धालु पहुंचे हैं।

नालंदा: कुंडलपुर में महावीर जयंती पर दो दिवसीय महोत्सव की तैयारी पूरी, देशभर से जुटे श्रद्धालु मंत्री श्रवण कुमार करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन 2मंदिर परिसर से लेकर महोत्सव स्थल तक आकर्षण ढंग से सजाया गया है। उन्होंने कहा कि आज कई देश युद्ध मे लगा हुआ है ऐसे में भगवान महावीर के रास्ते पर चल कर युद्ध का समापन हो सकता है। हमलोग पूरे दुनिया मे शांति के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे है।

Share This Article