आधुनिक भारत के शिल्पकार थे पंडित नेहरू- अभिजीत चट्टोपाध्याय

DNB Bharat

डीएवी पब्लिक स्कूल बरौनी में बाल दिवस की धूमधाम से मनाया गया।

डीएनबी भारत डेस्क 
डीएवी पब्लिक स्कूल बरौनी में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विजेता बच्चों को प्रबंधन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्राचार्य अभिजीत चटोपाध्याय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नेहरू जी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उनका जीवन देश के लिए समर्पित था।

विशेषकर बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे।साथ ही साथ उन्होंने कहा कि बच्चे ही भारत के भविष्य हैं। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विद्यालय के सभी शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिका का योगदान सराहनीय रहा।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय बीहट धर्मवीर 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article