गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन को लेकर तेघड़ा एसडीओ कार्यालय में बैठक

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर सोमवार को एसडीओ तेघड़ा राकेश कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय में बैठक आहूत की गयी, जिसमें अनुमंडल, प्रखण्ड, अंचल, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय झंडोत्तोलन के लिये कार्यक्रम का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।

- Sponsored Ads-

बैठक के उपरांत एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि सभी कार्यालयों में झंडोत्तोलन के लिये समय का निर्धारण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा गोपनीय शाखा में प्रातः 8:30 बजे, अनुमंडल कार्यालय में 9:00 बजे, डीएसपी गोपनीय शाखा में 9:25 बजे, मनरेगा कार्यालय में 9:35 बजे, वाणिज्यकर आयुक्त कार्यालय में 9:40 बजे, पशु चिकित्सा कार्यालय में 9:50 बजे, कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र में 9:52 बजे, प्रखण्ड कृषि कार्यालय में 9:55 बजे, अग्निशमन कार्यालय में 9:57 बजे, प्रखण्ड शिक्षा कार्यालय में 10:00 बजे, पत्रकार संघ कार्यालय में 10:02 बजे, सीडीपीओ कार्यालय में 10:05 बजे, प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय में 10:07 बजे, पंचायत समिति भवन में 10:10 बजे, नगर परिषद कार्यालय तेघड़ा में 10:25 बजे, तेघड़ा अस्पताल में 10:35 बजे, थाना में 10:40 बजे, रजिस्ट्री ऑफिस में 10:50 बजे, गौशाला में 10:55 बजे और नगर परिषद बरौनी में 11:00 बजे राष्ट्रीय झंडोत्तोलन किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी की जा रही है। बैठक में एसडीओ राकेश कुमार, डीएसपी रविन्द्र मोहन प्रसाद, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार पंकज, एएसडीएम अविनाश कुणाल, निर्वाचन पदाधिकारी ओणम कुमारी, बीडीओ संदीप कुमार पाण्डेय, सीओ कुमारी रश्मि, वाणिज्य कर पदाधिकारी अखिलेश कुमार मिश्रा, बालविकास पर्यवेक्षिका सुनीता और सविता, पीएचसी के राजीव कुमार, पत्रकार बबलू कुमार, शशिभूषण भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

तेघड़ा, बेगूसराय से शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article